सारवां. थाना क्षेत्र के डहुवा गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना नरेश राउत के घर की बतायी जा रही है. पीड़ित नरेश राउत ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में छत पर सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे ट्रंक को खंगाल डाला. चोरों ने तीन सेट बर्तन, सोने का पासा, सोने का लॉकेट, चांदी की पायल, मठिया, नकद 29 हजार रुपये, गैस सिलेंडर और बड़ी भट्टी समेत करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार वालों को मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
छत पर सो रहे थे परिवार वाले, घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
सारवां थाना क्षेत्र के डहुवा गांव में चोरी की घटना
