दोस्त की बाइक लेकर बिना हेलमेट के घूमने निकला था किशोर, पोल से टकराने के बाद हुई मौत

देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया के समीप हुई दुर्घटना. 12वीं के छात्र की दुर्घटना में मौत हो गयी.

वरीय संवाददाता, देवघर. देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र हर्षित कुमार की मौत हो गयी. 18 वर्षीय हर्षित धनबाद जिला के मनईटांड का मूल निवासी था और अपनी मां के साथ देवघर के झोसागढ़ी मुहल्ले में रहता था. तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे पोल से जा टकरायी.

गंभीर रूप से घायल हर्षित को रिखिया थाना पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार हर्षित अपने एक दोस्त की बाइक से घूमने निकला था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने हेलमेट नहीं पहना था. हादसे की सूचना मिलते ही उसकी मां श्वेता कुमारी सदर अस्पताल पहुंचीं. बेटे का शव देखते ही वह दहाड़ मारकर रो पड़ीं. उनकी चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. मृतक की नानी कविता देवी बार-बार यही कहकर बिलखती रहीं कि मेरा नाती जिंदा है, उसे कुछ नहीं हुआ है. हर्षित परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी एक बहन है. मां श्वेता कुमारी देवघर स्थित एक कार शोरूम में मैनेजर हैं. वह पिछले पांच वर्षों से अपनी मां और दोनों बच्चों के साथ देवघर में रहकर बच्चों की परवरिश कर रही थीं. हर्षित की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया जाता है कि श्वेता अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही थी. श्वेता कुमारी पहले धनबाद में ही कार कंपनी में कार्यरत थीं, लेकिन करीब पांच वर्ष पूर्व उनका तबादला देवघर कर दिया गया था.

हाइलाइटर

देवघर-सुल्तानगंज रोड पर खिजुरिया के पास हुआ दर्दनाक हादसाहर्षित की मौत की खबर सुनकार मां-बेटी का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल

बाइक पोल से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया छात्र

सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद 18 वर्षीय हर्षित कुमार को मृत घोषित किया

मृतक 12वीं का छात्र और परिवार का इकलौता बेटा था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >