सर्पदंश से किशोर की मौत

बकरी के लिए पत्ता तोड़ने पेड़ पर चढ़े एक किशोर को सांप ने डस लिय, जिससे उसकी मौत हो गयी.

देवघर. बकरी के लिए पत्ता तोड़ने पेड़ पर चढ़े गिरिडीह थाना क्षेत्र के पालगंज निवासी हिमांशु कुमार (14 वर्ष) को किसी जहरीले सांप ने डस लिया. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया. यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह गांव के ही एक पेड़ से बकरी के लिए पत्ता लाने गया था. उस दौरान जहरीले सांप ने डस लिया. सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घटना की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >