Deoghar news : विधायक चुन्ना सिंह के आवास का घेराव कर सहायक अध्यापकों ने किया धरना- प्रदर्शन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य प्रशिक्षित आकलन सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्नान पर सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने सारठ विधायक के आवास के सामने धरना दिया.

सारठ . अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य प्रशिक्षित आकलन सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्नान पर सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के आवास के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा. सहायक अध्यापकों ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना दिया गया. विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत विगत 18 अप्रैल से लोकभवन के सामने नागा बाबा खटाल में प्रदेश कमेटी के सदस्य आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. लेकिन सरकार की और से कोई पहल नहीं की जा रही है, जिसके कारण सहायक अध्यापकों ने सता पक्ष के विधायकों और मंत्रियो के आवासों का घेराव कर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपने का आंदोलन शुरू किया है.

सहायक अध्यापकों को टेट के समक्ष मान्यता व समान कार्य के लिए समान वेतन देने की है मांग

संघ के सारठ प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बाध्य होकर विधायक आवास पर धरना प्रदर्शन किया गया. ताकि विधायक की पहल से सरकार के साथ वार्ता हो सके. पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष बासुकी सिंह ने कहा कि इस सरकार से काफी उम्मीदें हैं. लेकिन सरकार की वादाखिलाफी के कारण आज धरना प्रदर्शन किया गया, मौके पर सचिव प्रदुम्न सिंह, प्रखंड सचिव शमसुल अंसारी, रामलाल मंडल, सारवां प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार राय, सचिव बद्री महतो ,श्रीराम रवानी , ललन प्रसाद शाह, अशोक मिश्रा ,दिनेश मिश्रा, वीरेंद्र शाही निर्मल चंद्र दास, आफताब हुसैन, मुबारक हुसैन, प्रफुल्ल दास, राजकुमार दास, प्रह्लाद सिंह नित्यानन्द चौधरी, प्रकाश कापड़ी, सुनील यादव, रामचंद्र मंडल, बाबूधन सोरेन, हलधर रवानी, गोविंद प्रसाद यादव, विजय सिंह, प्रफुल्ल सिंह, , लोकेश्वर टुडू ,अरुण मुर्मू समेत पूरे जिले से सहायक अध्यापक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >