मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के यूएमएस महजोरी में छात्र अनुपात में शिक्षकों की अत्यधिक कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रही है. विद्यार्थियों की अधिकता को देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के नियमित संचालन एवं पठन पाठन सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रेम कुमार दे सहायक अध्यापक यूएमएस खरजोरी व विनय कुमार सिंह सहायक अध्यापक यूएमएस बड़बाद को यूएमएस महजोरी में अगले आदेश तक प्रतिनियोजित करने का निर्देश बीइइओ ने दिया. उक्त दोनों सहायक अध्यापक को एक सप्ताह के अंदर यूएमएस महजोरी योगदान करने का निर्देश दिया गया है ताकि पठन-पाठन की क्रिया नियमित रूप से किया जा सके. इससे अभिभावकों व छात्र-छात्राओं में खुशी है.
महजोरी स्कूल में दो नये शिक्षक हुए प्रतिनियोजित
मारगोमुंडा में शिक्षक की कमी को किया गया दूर
