मधुपुर. झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष सह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कोलकाता हज हाउस पहुंच कर हज पर जाने वाले हज यात्रियों से मिलकर सुविधा व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि सभी हज यात्री अल्लाह के घर मक्का शरीफ की पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं. यह बहुत बड़ा मुकाम है, जो हर किसी को नसीब नहीं होता. मेरी दुआ है कि आप सभी का हज कुबूल हो और अल्लाह की रहमत आप पर बनी रहे. उन्होंने हज यात्रियों से देश में अमन-चैन, भाईचारे व झारखंड की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की. उन्होंने हज यात्रियों को मेडिकल किट, पासपोर्ट व वीजा दस्तावेज सौंप कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.
स्वास्थ्य मंत्री ने हज यात्रियों को कोलकाता से किया रवाना
मधुपुर: हज यात्री अल्लाह के घर मक्का शरीफ की पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं : मंत्री
