भक्ति में डूबा पंडुवा, अजय तट से निकली भव्य कलश यात्रा

चितरा: पंडुवा में विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा, भक्ति में डूबा क्षेत्र

चितरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंडुवा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 अति विष्णु महायज्ञ के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा गांव और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया. मालूम हो कि कलश यात्रा की शुरुआत अजय नदी तट पर विधि-विधान के साथ जल पूजन से की गयी. प्रधान आचार्य रामानंद पांडेय के निर्देशन में यजमान सुखसागर राय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की. इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे और जयघोष के बीच यात्रा प्रारंभ की. गांव की गलियों से गुजरती यह यात्रा श्रद्धा और आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रही थी. हरि नाम के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह गुंजायमान हो उठा. श्रद्धालुओं का उत्साह और समर्पण देखते ही बन रहा था. ग्राम भ्रमण के बाद यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई. इसके उपरांत कुंडीय यज्ञाचार्य अखिलेश शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ कराया गया. इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह और समाजसेवी अशोक राय शामिल हुए. इस आयोजन को सफल बनाने में यजमान सुखसागर प्रसाद राय व श्रीमती मंजु देवी के साथ अध्यक्ष युगल किशोर राय, सचिव मनोज कुमार राय, कोषाध्यक्ष मदन मोहन राय, मीडिया प्रभारी अभिषेक राय सहित अनेक ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >