Deoghar News : आज से फिर वन टू वन संवाद करेंगे पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत देवघर में नये जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत देवघर में नये जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है. इस क्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन पुनः 12 सितंबर को देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे सीधे संगठन सृजन अभियान के कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न नगर और प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठकें तथा वन टू वन मीटिंग में शिरकत करेंगे. मुख्य रूप से संगठन सृजन अभियान की इन बैठकों में पर्यवेक्षक बेरमो विधायक जय मंगल सिंह, पर्यवेक्षक अजय दुबे एवं सुरेन राम भी उपस्थित रहेंगे. जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने सभी नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि व समय पर प्रखंड और नगर मुख्यालय पर बैठकों का आयोजन करें तथा पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन संवाद सुनिश्चित करें. बैठक में सभी पदाधिकारी, संगठन मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के जिला, प्रखंड, नगर, मंडल, पंचायत अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक, सांसद, पूर्व सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश प्रतिनिधि, एआइसीसी एवं पीसीसी के पदाधिकारी विशेष आमंत्रित रहेंगे. उक्त जानकारी महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने दी. ——- कांग्रेस संगठन सृजन अभियान-2025. देवघर में नये जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेज 12 से 14 सितंबर तक होगी बैठक और संवाद प्रमुख कार्यक्रम: 12 सितंबर 2025: देवघर नगर की बैठक एवं वन टू वन मीटिंग, होटल वैद्यनाथ बिहार में 12:00 बजे दिन से, देवघर प्रखंड की बैठक एवं कार्यकर्ताओं से संवाद, सिद्धिविनायक मैरेज हॉल, जसीडीह में 2:30 बजे दिन से 13 सितंबर 2025: सोनारायठाढ़ी प्रखंड की बैठक एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन संवाद-सुबह 10:00 बजे, करौं प्रखंड की बैठक एवं संवाद – दोपहर 12:30 बजे, मार्गोमुंडा प्रखंड की बैठक एवं संवाद : दोपहर 2:30 बजे 14 सितंबर 2025: विभिन्न संगठनों के साथ समन्वय बैठक एवं रायशुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >