एक पेड़ मां के नाम : पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण तक हरियाली बचाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

देवघर के महेशमारा विद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत छात्रों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया. उन्होंने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया. यह पहल पर्यावरण संरक्षण और छात्रों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से की गई.

देवघर : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रकार के फूल व फलदार पौधे लगाये.

पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया. बच्चों ने कहा कि हरियाली बढ़ाना केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है.

विधार्थी व शिक्षक l Prabhat Khabar Network

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी जरूरी

प्रधानाध्यापक विजय शंकर ठाकुर ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली व स्वस्थ पर्यावरण का अनमोल उपहार साबित होगा. विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

शिक्षकों ने किया प्रेरित

मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रभारी कंचन कुमारी गुप्ता, कक्षा आठ की अंग्रेजी शिक्षिका रूपा केसरी, रानी ममता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >