Deoghar news : मां मजदूरी कर बेटी को पढ़ा रही थी नर्सिंग, छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन आदर्श कॉलोनी इलाके में अपनी मां के साथ किराये के मकान में रह रही एक नर्सिंग कॉलेज की 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी.

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन आदर्श कॉलोनी इलाके में अपनी मां के साथ किराये के मकान में रह रही एक नर्सिंग कॉलेज की 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम सत्यम कुमारी है, जो मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव की रहने वाली थी. घटना के बाद उसकी मां मनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. रोते बिलखते मां ने बताया कि छात्रा के पिता रंधीर चौधरी मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं.

वह देवघर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का काम कर बेटी को पढ़ा रही थी. शनिवार को अचानक क्या हो गया, जो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि मां कहीं बाहर काम से गयी थी. दोपहर करीब 2:30 बजे सत्यम अकेली घर पर थी. उसी दौरान उसने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब उसकी मां मनिता घर पहुंची, तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है और आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कमरे के खिड़की में झांककर देखा, तो उसे फांसी पर लटका पाया. इसके बाद मकान मालिक को इसकी जानकारी दी दी गयी. मकान मालिक के पहुंचने के बाद दरवाजा को तोड़कर सत्यम को फंदे से उतारा गया और इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

हाइलाइट्स

॰नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन आदर्श कॉलोनी इलाके की घटना॰बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला है परिवार

॰किराये का मकान लेकर मां के साथ रहती थी छात्रा

॰छात्रा के पिता मुंबई में रहकर करते हैं मजदूरी

॰घटना के दौरान काम से बाहर गयी थी मां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >