कुत्तों ने काटकर छह लोगों को किया घायल

सारवां में आवारा कुत्तों ने किया हमला

सारवां. आवारा कुत्तों के झुंड ने अलग-अलग जगह पर शुक्रवार को छह लोगों को काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. परिजनों के द्वारा घायल पथार कुर्मीडीह निवासी अवध किशोर राय (63), अमडीहा के मालो देवी (70), घोरयाडीह निवासी अनीता देवी (55), कपसा निवासी बासुदेव दास (63), मोहवदिया निवासी बबन शंकर राय (34) को इलाज के लिए सारवां सीएचसी लाया गया. जहां सीएचओ संतोष प्रामाणिक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया गया और रेबीज वैक्सीन दी गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल बासुदेव दास को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों की मानें तो आवारा कुत्तों के झुंड के द्वारा अचानक हमला कर घायल कर दिया गया. कुत्ते इतने खूंखार की बचाने गये लोगों पर भी जुट जाता था. ग्रामीणों ने बताया इनदिनों क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है कब और कहां किस पर हमला कर दें, इसका भय सताता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >