एसटीएफ ने 9 पिस्टल, 158 पीस कारतूस के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि फरक्का थाना क्षेत्र के फरक्का एनटीपीसी होकर वाहन के जरिये अवैध हथियारों की तस्करी की जानेवाली है.

फ़रक्का. पश्चिम बंगाल अंतर्गत मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र में कोलकाता की एसटीएफ की एक विशेष टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. टीम ने एक वाहन से जांच के क्रम में 9 पिस्टल, 158 राउंड जिंदा गोलियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि फरक्का थाना क्षेत्र के फरक्का एनटीपीसी होकर वाहन के जरिये अवैध हथियारों की तस्करी की जानेवाली है. इसके बाद फ़रक्का एनटीपीसी के नेताजी नया पुलिया के समीप बिहार-झारखंड से आने वाली मुख्य सड़क पर अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में झारखंड से आ रही एक छोटी गाड़ी को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान गाड़ी से 9 पिस्टल, 158 राउंड जिंदा गोलियों के साथ गाड़ी में सवार चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों में दो लोग बिहार के भागलपुर के कहलगांव निवासी मुकेश मिश्र (45) व श्यामजीत कुमार ठाकुर (46) तथा दो लोग पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालियाचक के नईमुद्दीन शेख (23) व सनाउल शेख (22) बताये जा रहे हैं. एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि चारों को कोलकाता की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड पर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >