अलीम-फाजिल की तालीम करने वाले छात्रों को भी सरकारी नौकरी सुनिश्चित : मंत्री

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने दी जानकारी

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के अथक प्रयास से अब झारखंड में आलीम-फाजिल की पढ़ाई प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सरकारी नौकरी दिये जाने का रास्ता औपचारिक रूप से सुनिश्चित हो गया है. मंत्री हसन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व व संवेदनशील प्रयासों के फलस्वरूप झारखंड में अलीम-फाजिल की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मार्ग स्पष्ट हो गया है. यह निर्णय राज्य में शिक्षा, समानता व प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि इस विषय को निरंतर गंभीरता के साथ सरकार व संबंधित विभागों के समक्ष उनके द्वारा रखा गया. इसी का परिणाम है की आज यह निर्णय कार्यान्वित हो पाया. कहा यह फैसला हजारों छात्रों व उनके परिवारों के लिए नयी आशा और अवसर लेकर आया है. हमारी सरकार प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार व विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >