कुष्ठाश्रम में मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कालीराखा मातृ कॉलोनी स्थित कुष्ठाश्रम में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी. इस दौरान परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया.

संवाददाता, देवघर कालीराखा मातृ कॉलोनी स्थित कुष्ठाश्रम में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी. इस दौरान परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस दौरान रविवार की सुबह भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना पंडित सीताराम पांडे व पुजारी पवन कुमार यादव ने की. वहीं परिसर में कीर्तन के लिए यूपी, बंगाल और बिहार से दल पहुंचे थे. कुष्ठाश्रम के अध्यक्ष महेंद्र राय और सचिव सीता राम साह ने बताया कि परिसर में लगातार 32वें साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी जा रही है. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर योगेंद्र सेठी, दिलीप कुमार साह, शेखर महतो, राजू साह, चंदन साह समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >