सारवां: भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

चितरा में हुआ आध्यात्मिक चेतना का संचार, बही भक्ति की बयार

चितरा. प्रखंड क्षेत्र के सहरजोरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण के ऑडिटोरियम हॉल में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा और भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ.16 से 22 मई तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें रणधीर सिंह सपत्नीक मीनाक्षी सिंह समेत कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया. इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा. कलश यात्रा में वृंदावन से पधारे कथावाचक कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने भी भाग लिया. श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पोखर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ जल पूजन से हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली. शोभा यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए कथास्थल पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना के साथ इसका समापन किया गया. इस अवसर पर रणधीर सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समाज में संस्कार, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है। ऐसे आयोजनों से भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है तथा युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव सिंह, श्रीकांत सिंह, बंकिम सिंह, प्रदीप सिंह, मोहन सिंह, विवेक सिंह, रोहित सिंह, चुनचुन सिंह, द्रोण सिंह, परेश चंद्र सिंह, निरंजन सिंह, उत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गौरव सिंह, अशोक सिंह, गौतम सिंह, जन्मजेय सिंह, धनंजय सिंह और राकेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >