सोनारायठाढ़ी : उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर तिलकपुर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा

सोनारायठाढ़ी : उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र की जरका वन पंचायत स्थित उच्च विद्यालय तिलकपुर में रविवार को आयोजित उत्पाद सिपाही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी. परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चांदना मोड़ पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की गयी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगायी जा सके. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गयी और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया. बीडीओ सह सीओ नीलम कुमारी ने परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया और सुनिश्चित किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. परिसर में अनावश्यक आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगायी थी. थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >