सोनारायठाढ़ी : झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय यादव शनिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनारायठाढ़ी पहुंचे. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने मंत्री को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री हरिनारायण राय भी उनसे मिलने पहुंचे. लोगों ने दोनों का स्वागत किया.
ग्रामीणों ने अस्पताल की सुविधा का उठाया मुद्दा
मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि सोनारायठाढ़ी में अस्पताल तो है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसको लेकर मंत्री संजय यादव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मोबाइल पर बात कर सोनारायठाढ़ी में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही.
जल्द व्यवस्था सुधारने का भरोसा
मंत्री संजय यादव ने कहा कि सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अब स्वास्थ्य लाभ के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा. मौके पर मंत्री संजय यादव ने पूर्व मंत्री हरिनारायण राय से भी स्वास्थ्य को लेकर हालचाल जाना.
कई लोगों ने किया स्वागत
इस अवसर पर जिप सदस्य राजीव कुमार, पूर्व पार्षद बिहारी महतो, मुखिया त्रिपुरारी, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार गौरव, महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, राजीव रंजन, सीताराम राउत, पसस अनिल कुमार, चिरंजीवी यादव, प्रदीप राणा, श्रीकांत महतो समेत कई लोगों ने मंत्री का स्वागत किया.
