पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

चितरा थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत में वृद्ध की पिटाई कर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है और अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रतिनिधि, चितरा . थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित मांझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेम्ब्रम की पिटाई कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी पुत्र लखीराम हेम्ब्रम को गुरुवार को जेल भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेम्ब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेम्ब्रम सनकी स्वभाव का है और अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेम्ब्रम से रुपये की मांग की थी. पिता की ओर से पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और बेरहमी से मारपीट करने लगा. गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >