प्रमुख ने दिव्यांगों के बीच बांटे सहायक उपकरण

पालोजोरी: दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान

पालोजोरी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने मंगलवार को प्रमुख उषा किरण मरांडी ने तीन दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया. इस दौरान दो लाभुकों को ट्राइसाइकिल तथा एक को ब्लाइंड वॉकिंग स्टिक प्रदान की गयी. कार्यक्रम के दौरान प्रमुख उषा किरण मरांडी ने बताया कि चलबली गांव की मालोती मुर्मू दोनों आंखों से दिव्यांग हैं. उनका आधार कार्ड नहीं बनने के कारण वे अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थीं. उन्होंने बताया कि अपने स्तर से पहल कर मालोती मुर्मू का आधार कार्ड बनवाया गया, ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके. साथ ही उनकी दैनिक चलने-फिरने की कठिनाई को देखते हुए बाल विकास परियोजना के तहत तत्काल वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गयी. वहीं माथाडंगाल गांव निवासी दिव्यांग शाहजहां अंसारी तथा डुमरिया गांव के दशरथ टुडू को ट्राइसाइकिल प्रदान की गयी, जिससे उनके आवागमन में सुविधा हो सके. प्रमुख ने इस अवसर पर कहा कि वे लगातार प्रयासरत हैं ताकि क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद दिव्यांग को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी को आवश्यक सहायता समय पर मिलती रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >