deoghar news : स्किल टेस्टिंग कोर्स से करियर को मिलेगी नयी दिशा

फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "कैपिसिटी बिल्डिंग फॉर सर्विस प्रोवाइडर " स्कीम के तहत स्किल टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन शॉर्ट टर्म कोर्स का शनिवार को समापन हो गया. कोर्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्थान के प्राचार्य डॉ नृपेंद्र सिंह लिंगवाल द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया.

संवाददाता, देवघर : फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “कैपिसिटी बिल्डिंग फॉर सर्विस प्रोवाइडर ” स्कीम के तहत स्किल टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन शॉर्ट टर्म कोर्स का शनिवार को समापन हो गया. कोर्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्थान के प्राचार्य डॉ नृपेंद्र सिंह लिंगवाल द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. प्राचार्य ने कहा कि इन प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ इस कोर्स को पूरा किया है. प्रमाण पत्र उनकी मेहनत का प्रमाण है. मुझे विश्वास है कि ये प्रमाण पत्र उनके करियर को नयी दिशा देंगे और देवघर के पर्यटन क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेंगे. प्रशिक्षण में व्यंजनों का तरीका, व्यंजनाें का परोसना और कार्यस्थल की साफ-सफाई सहित हाेटल मैनेजमेंट की कई जानकारी दी गयी. इस मौके पर वरिष्ठ व्याख्याता शेफ अनुपम आलोक, डॉ श्वेता लिंगवाल, शेफ मुकेश सिंह पुंडीर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMARNATH PODDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >