जंगल में ट्रेंच कटिंग निकला शिवलिंग, बना है चर्चा का विषय

सारवां में मजदूर के घर पहुंचा शिवलिंग

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय जंगल में विगत माह वन विभाग की ओर से करायी जा रही ट्रेंच खुदाई के दौरान एक अनोखी घटना सामने आयी. खुदाई कार्य में लगे मजदूर बंदाजोरी पंचायत निवासी सिरसा गांव के कान्हू माझी को जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला. जमीन के इतने नीचे शिवलिंग मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है. मजदूर कान्हू माझी उस शिवलिंग को अपने घर ले आये और उसे गोहाल (गौशाला) में स्थापित कर दिया. वे प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं. कान्हू का कहना है कि वह मजदूर है, मजदूरी से ही परिवार चलता है. रोजाना बाबा की सेवा करना मेरे बस की बात नहीं है, लेकिन श्रद्धा के कारण पूजा जरूर करता हूं. वहीं, गांव के लोगों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर इतना बड़ा शिवलिंग जमीन के अंदर कैसे और कब से दबा हुआ था. वहीं, मंटू राय और जयदेव राय को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने कहा कि चूंकि बाबा डकाय क्षेत्र में मिले हैं, वे वहां अवश्य जायेंगे. फिलहाल यह शिवलिंग क्षेत्र में आस्था और रहस्य – दोनों का केंद्र बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >