चितरा: श्रीमद् देवी भागवत पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय

चितरा कोलियरी के हाटतल्ला स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रीमद देवी भागवत महापाठ आयोजित

चितरा. चितरा कोलियरी के हाटतल्ला स्थित मां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत महापाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. रविवार को महापाठ के चौथे दिन माता कुष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. महापाठ का आयोजन ठाकुर परिवार के सदस्य वीरेंद्र कुमार भोक्ता उर्फ मुन्ना भोक्ता द्वारा अपनी धर्मपत्नी चंदा देवी के साथ मिलकर किया जा रहा है. इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है, जिससे वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया है. महापाठ के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, कथा वाचन और भजन-कीर्तन का क्रम जारी है. श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ इसमें भाग ले रहे हैं और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि व शांति की कामना कर रहे हैं. इस संबंध में वीरेंद्र कुमार भोक्ता ने बताया कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर ऐसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है. इस अवसर पर रामजी साह, समीर अड्डी, सीदाम महतो, सोनू साह, सूरज मंडल, दिव्यांशु शर्मा, सोनू शर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की. हाइलार्ट्स : मां कुष्मांडा की आराधना से गूंजा चितरा: देवी भागवत महापाठ में उमड़े श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >