Shravani Mela: देवघर में बाबा बैद्यनाथ से पहले मां काली की पूजा की है परंपरा, नाचते-झूमते बाबानगरी पहुंच रहे कांवरिये

Shravani Mela: देवघर में बाबा बैद्यनाथ का पट खुलने से पहले मां काली का पट खुलता है. पहले शक्ति की उपासना होती है, फिर शिव की पूजा की जाती है.

Shravani Mela: बारह ज्योतिर्लिंगों में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की महत्ता अलग है. यहां पर बाबा माता सती के साथ विराजमान हैं. यहां बाबा से पहले शक्ति की पूजा की प्रधानता है. मान्यता है कि बाबा के साथ शक्ति की पूजा करने से यहां बाबा की कृपा और शक्ति से ऊर्जा दोनों की प्राप्ति होती है.

कोरोना काल के बाद पहली बार श्रावणी मेला परवान पर

कोरोना के बाद पहली बार श्रावणी मेला पूरी तरह से परवान पर है. इसलिए कांवरिया बाबा के अलावा मां पार्वती और काली के मंदिर में पूजा करना नहीं भूलते हैं. इसका जिक्र सुल्तानगंज में जल संकल्प के दौरान भी किया जाता है. जल संकल्प के दौरान बाबा बैद्यनाथ भैरव एवं काली का उच्चारण होता है.

बाबा पर जल चढ़ाने के बाद माता के मंदिर में जाते हैं कांवरिये

बाबा मंदिर में कांवरिये बाबा की पूजा-अर्चना करने के बाद माता के मंदिर में जलार्पण करने के लिए कतार में घंटों खड़े रहते हैं. इसका मुख्य कारण यही है. उसके बाद मां काली के मंदिर में भी कांवरियों की काफी भीड़ होती है. इसका उदाहरण बाबा मंदिर में हर दिन देखने को मिलता है.

बाबा मंदिर से पहले खुलता है मां काली का पट

चली आ रही परंपरा के अनुसार, बाबा मंदिर का पट खुलने के पूर्व शक्ति की मंदिर मां काली का पट खोला जाता है. सबसे पहले यहां पूजा होती है, तब बाबा का पट खोलकर पूजा करने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है.

शिवलोक : प्रदर्शनी में भव्यता व भक्ति का संगम

देवघर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में शिवलोक में प्रदर्शनी के माध्यम से भगवान शिव का इतिहास, शिव महिमा, कथाओं का वाचन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं/कांवरियों को शिव कथा, बाबा मंदिर का इतिहास, शिव तांडव, देवघर का इतिहास व अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकें.

त्रिलोक दर्शन आकर्षण का केंद्र

शिवलोक परिसर में पीआरडी ने त्रिलोक दर्शन की जीवंत प्रदर्शनी लगायी है. यहां बाबा मंदिर का दिव्य प्रारूप, झारखंड के सांस्कृतिक रंगरूप के अलावा त्रिलोक का दर्शन और आकाश, पाताल लोक के साथ-साथ पृथ्वी लोक को दर्शाया गया है. इसमें प्रकृति से प्रेम भाव को दर्शाते हुए झारखंड से प्रकृति पर्व की महत्ता को बताने का प्रयास किया है.

शिवलोक धाम में है बाबा बैद्यनाथ के मंदिर का भव्य प्रारूप

शिवलोक के मध्य में बैद्यनाथ मंदिर का दिव्य प्रारूप बनाया गया है. झारखंड में मनाये जाने वाले कर्मा, सरहुल, बंधना, बट सावित्री पूजा जैसे पर्व-त्योहार के स्टॉल लगाये गये हैं. इसके अलावा शिवलोक के मुख्य मंच के पीछे दीवार पर श्रद्धालुओं को समुद्र मंथन का दृश्य देखने को मिल रहा है. वहीं समुद्र में मंथन के पश्चात अपार द्रव्य, संपत्ति, देवी आदि भगवान नारायण ने देवराज इंद्र को खोया हुआ उनका एरावत हाथी, सप्त ऋषियों को अनुरोध कर उन्हें कामधेनु गाय आदि का प्रारूप बनाया गया है.

देवघर में गूंज रही कांवर में लगे घुंघरू और घंटी की झंकार

बारिश का आनंद लेते हुए कांवरिये नाचते-झूमते तेजी से बाबानगरी पहुंच रहे हैं. शिवगंगा से लेकर कांवरिया पथ तक कांवर में लगे घुंघरू एवं घंटी की झंकार गूंज रही है. हर दिन कांवरियों की भीड़ बढ़ती जा रही है. बाबा मंदिर का पट खुलने के पहले ही जलार्पण के लिए लगी कतार करीब चार-पांच किमी दूर बीएड कॉलेज तक पहुंच जाती है.

Also Read

Shravani Mela: बाबा ने सब कुछ दिया, इसलिए आते हैं इनके दरबार, देवघर में कांवरियों ने बताई कांवर उठाने की कहानी

तीसरी सोमवारी कल, बाबाधाम में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना, प्रशासन ने बढ़ायी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >