श्रावणी मेले में रिकॉर्ड: सुल्तानगंज से देवघर तक केसरिया रंग में रंगे श्रद्धालु

देवघर श्रावणी मेले में कांवरियों का जनसैलाब . सिंहद्वार और कूपन दर्शन पर भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट.सुगम जलार्पण हेतु व्यवस्थाएं जारी.

देवघर. श्रावणी मेला अपने पूरे रंग में है. कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक चारों ओर कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. बाबा नगरी बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रही है. मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध सिंहद्वार से प्रवेश और निकास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही.

सिंहद्वार से बाहरी अर्घा तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बाबा मंदिर के बाहर मुख्य अर्घा के समानांतर लगाए गए बाहरी अर्घा में भी बड़ी संख्या में कांवरिये जलार्पण करते नजर आये. मां पार्वती मंदिर के बाहर बने बाहरी अर्घा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव इतना अधिक रहा कि श्रद्धालुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

भीड़ को नियंत्रित करने और कांवरियों को सुगम जलार्पण कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार भीड़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

निर्धारित समय पर खुला बाबा मंदिर का पट

हर दिन की तरह गुरुवार को भी बाबा मंदिर का पट निर्धारित समय पर खोला गया. पट खुलने के बाद मंदिर की परंपरागत पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद पुजारी गणेश झा ने बाबा भोलेनाथ की दैनिक सरदारी पूजा संपन्न करायी.

पूजा संपन्न होने के बाद आम कांवरियों के लिए बाबा पर जलार्पण की प्रक्रिया शुरू करायी गयी. पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन और जलार्पण को लेकर उत्साह देखने को मिला.

कूपन दर्शन के लिए भी उमड़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट

कूपन दर्शन व्यवस्था में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार भीड़ की निगरानी कर रही है. श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने और मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव कम करने के लिए सुरक्षा बलों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है.


सिंह द्वार और मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेले के दौरान बाबा धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा देवघर शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है. चारों ओर गूंज रहे बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >