संवाददाता, देवघर : बमबम बाबा ब्रह्मचारी की तपोस्थली में सात दिवसीय शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत बुधवार से होगी. इससे पहले मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिससे पूरा शहर भक्तमय हो गया. शोभा यात्रा बमबम बाबा कुटिया से निकलकर सीता होटल, शिक्षा सभा चौक, बैद्यनाथ लेन होते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हर हर महादेव सहित अन्य धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंज उठा. यज्ञ समिति के संयोजक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ आयोजन समिति द्वारा छह मई से 12 मई तक इस भव्य यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह यज्ञ विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना के साथ संपन्न होगा. यज्ञ के आचार्य पंडित कुणाल महाराज होंगे, जबकि मुख्य यजमान के रूप में सदानंद खवाड़े शामिल रहेंगे. ब्रह्मा के रूप में पंडित अशोक परिहस्त अपनी भूमिका निभायेंगे. इसके साथ ही सुधांशु भगत, नरेंद्र, मनीष, दिनेश, ललन, राजू, सुनील समेत कुल 22 वैदिक पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया जायेगा. हाइलाइट्स बमबम बाबा की तपोस्थली से विश्व कल्याण के लिए दी जायेगी आहुति
Deoghar News : बाबा नगरी में आज से शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ, निकली भव्य शोभायात्रा
बमबम बाबा ब्रह्मचारी की तपोस्थली में सात दिवसीय शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत बुधवार से होगी. इससे पहले मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी.

Deoghar News : बाबा नगरी में आज से शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ, निकली भव्य शोभायात्रा