शाकंबरी परिवार ने बढ़ाया समाज के होनहार बच्चों का हौसला

मधुपुर: शाकंबरी परिवार मधुपुर द्वारा प्रतिभावान बच्चों व समाजसेवियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन सभागार में रविवार को शाकंबरी परिवार मधुपुर के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शाकंबरी समाज के बच्चों को उनके बहुमुखी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया. समारोह की शुरुआत बतौर अतिथि बासुदेव गुटगुटिया, अध्यक्ष अनूप गुटगुटिया व नगर उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने शाकंबरी माता व अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर अनूप गुटगुटिया ने कहा कि शाकंबरी परिवार के द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है. उन्होंने समाज को गौरवान्वित करनेवालों सभी सदस्यों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने व समाज का नाम रौशन करने का अवसर मिलता है. वहीं, सम्मान समारोह में नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज को नगर पालिका चुनाव में उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया. पार्षद चुनाव जितने पर वीणा देवी बथवाल के अनुपस्थिति मे उनके बेटे विवेक बथवाल को सम्मानित किया गया. वहीं, सीए की परीक्षा में सफलता पाने वाले हर्ष मरोदिया व भावना टेकरीवाल को सम्मानित किया गया. वहीं, ताइक्वांडो खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली पल्लवी बथवाल को सम्मानित किया गया. साथ ही मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी महिला मोर्चा, मारवाड़ी युवा मोर्चा, सुंदरकांड समिति, रानी सती दादी समिति, श्याम मित्र मंडली, श्याम सखी परिवार, श्याम दीवानी समिति, श्याम महिला मित्र मंडली, श्याम सखी समिति, जिन माता समिति के अध्यक्ष व सचिव को सम्मानित किया गया. समारोह में शाकंबरी परिवार के बच्चों ने एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत किया. सभी को शाकंबरी परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. वहीं, कार्यक्रम का मंच संचालन कन्हैया लाल कन्नू ने किया. मौके पर संस्थापक जय प्रकाश थर्ड, सचिव महावीर मरोदिया, कोषाध्यक्ष विकास कुमार जिनोड़िया, प्रवीण गिनोड़िया आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह आयोजित शाकंबरी परिवार ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >