सेमिनार में छात्रों को तनाव प्रबंधन के मिले टिप्स

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार आयोजित

मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह स्थित कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लायंस क्लब व इंस्पायर क्लासेस के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के बीच सेमिनार सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन व सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता फैलाना है. कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष प्रेम पाठक, महेश बथवाल, सचिव विजय लछिरामका, समन्वयक अटल चरसिया, रामानुज मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. सेमिनार में संस्थान के निदेशक भुमन्यु सौरव ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारियों से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि यह हमारे सोचने, महसूस करने व जीवन जीने के तरीके से संबंधित है. विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि मानसिक शांति व आत्मविश्वास से मापी जाती है. आज के प्रतिस्पर्धी के माहौल में तनाव, चिंता व असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. ऐसे में स्कूलों व संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर भी ध्यान दें. क्लब के अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद की शुरुआत ही एक बड़ी उपलब्धि है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल जागरूक करते हैं बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से संवेदनशील बनाते हैं. कार्यक्रम में लायंस क्लब के सचिव एवं समन्वयकों अटल चौरसिया ने भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े उपयोगी सुझाव देते हुए छात्र-छात्राओं को अपनी दिनचर्या में ध्यान, व्यायाम व समय-प्रबंधन को अपनाने का आग्रह किया. सेमिनार के अंत में विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे, जिनका उत्तर मुख्य वक्ता ने उदाहरण सहित दिया. सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिया. कार्यक्रम का मंच संचालन संस्थान के कनकना देवनाथ ने किया. हाइलार्ट्स: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार आयोजित नींद, स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान देने की दी गयी सलाह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >