पालोजोरी: स्कूल की चारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप

पालोजाेरी: चिमनी ईंट की जगह दोयम दर्जे का बंगला ईंट का हो रहा है प्रयोग

पालोजोरी. अंचल क्षेत्र के श्रीमति अनारकली प्लस टू स्कूल में निर्माणाधीन चहारदीवारी और तोरण द्वार के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर शिकायत की है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा प्राक्कलन की अनदेखी कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर जाकर घटिया सामग्री लगाए जाने का विरोध भी किया. उन्होंने इस मामले की शिकायत विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह और देवघर डीसी से करने की बात कही. स्कूल में ईसीएल के सीएसआर मद से लगभग 65 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी और तोरण द्वार का निर्माण चल रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना में चिमनी ईंट की जगह स्थानीय बंगला भट्ठा की ईंट का उपयोग किया जा रहा है. इसके साथ ही पिलर में मानक के अनुरूप सरिया का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा. उन्होंने यह भी कहा कि ईंटों की जोड़ाई के बाद पानी नहीं डाला जा रहा और ईंटों की गुणवत्ता छुपाने के लिए जल्दबाजी में दीवार में पलास्टर चढ़ाया जा रहा है. इस संबंध में चितरा एसपी माइंस के सिविल इंजीनियर अमिताभ दास ने कहा कि उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया है. कुछ जगहों पर चिमनी ईंट की जगह स्थानीय बंगला ईंट का उपयोग किया गया था. उन्होंने कहा कि घटिया ईंट को हटाकर चिमनी ईंट से निर्माण कार्य कराने का आदेश एजेंसी को दिया गया है. वहीं, विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने भी कहा कि उन्हें निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप काम नहीं करने की शिकायत मिली है. उन्होंने जेई को निर्देश दिया है और स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हाइलार्ट्स : ईसीएल के सीएसआर मद से 65 लाख की लागत से हो रहा है निर्माण कार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >