छिनतई की बाइक समेत तीन गिरफ्तार, जेल

सारवां थाना में एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

सारवां. गत 23 अक्तूबर को डकाय जंगल अंतर्गत बंदाजोरी स्कूल के पास बाइक छिनतई मामले का शनिवार को देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने सारवां थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया. इस दौरान एसडीपीओ सिंह ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों द्वारा बाइक की छिनतई की गयी थी. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पुलिस जांच टीम का गठन किया गया था. उसके बाद थाना प्रभारी सारवां के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां के ताराजोरा गांव व अन्य जगहों पर छापेमारी की, जिसमें तीन व्यक्ति को पकड़ा गया. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर तथा अपाचे बाइक भी बरामद किया गया. वहीं, गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर छिनतई हुई बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस काला रंग (जेएच 15 एजी 7225) का बरामद कर विधिवत जब्त किया गया. उक्त कांड में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित में से थाना क्षेत्र के ताराजोरा गांव निवासी विक्रम दास ( 20), शेखर यादव (20) और विकास दास (20) है. गिरफ्तार आरोपियों का स्वास्थ्य जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं, घटना में छीनी गयी बाइक के साथ प्रयुक्त किए गए दो अन्य मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक कौशल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक किरण बास्की, सहायक अवर निरीक्षक मकबूल अंसारी, आरक्षी रोहित कुमार,आरक्षी संजय कुमार शामिल थे. हाइलार्ट्स : सारवां थाना में एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां के ताराजोरा में की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >