गांधी चौक से अतिक्रमण हटाने पर स्ट्रीट वेंडरों ने जताया विरोध

मधुपुर एसडीओ कार्यालय पहुंच कर किया विरोध प्रदर्शन

मधुपुर. बुधवार को दर्जनों पथ विक्रेताओं ने एसडीओ कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया. पथ विक्रेताओं ने कहा कि दीपावली पूजा में गांधी चौक पर दुकान वर्षों से लगाते आ रहे हैं. इस साल गांधी चौक पर दुकान नहीं लगाया तो उनलोगों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है. बताया कि दीपावली व छठ पूजा को लेकर कई दुकानदार महीनों से विभिन्न प्रकार की मिठाई बनाने तैयारी करते है. फुटपाथी दुकानदार वर्ष भर पर्व का इंतजार करते हैं. इसी से परिवार का भरण पोषण होता है. अगर गांधी चौक से दुकान हटाकर किसी अन्य स्थान पर भेज दिया जायेगा तो इससे पथ विक्रेताओं को काफी परेशानी होगी और हम लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. इस दौरान सीओ यामुन रविदास ने पथ विक्रेताओं को समझाते हुए सभी को चयनित स्थान पर दीपावली में विभिन्न दुकान लगाने की बात कही. ताकि प्रशासन को विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में परेशानी न हो सके. वहीं, दुकानदारों ने नागरिक समिति के अरबिंद कुमार, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी से भी मिले और अपनी समस्याओं को बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >