मधुपुर : श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाइस्कूल मैदान में होगी पटाखों की बिक्री

अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एसडीओ ने प्रशासनिक पदाधिकारियों संग की बैठक

मधुपुर. अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एसडीओ राजीव कुमार ने बुधवार को दीपावली व आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों समेत बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधि के साथ बैठक की. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा में गांधी चौक पर लगने वाले सभी तरह की दुकान का संचालन इस वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय मैदान में कराया जायेगा. इन दुकानों में मिट्टी के खिलौने, दीपक व मूर्ति, मिठाई, मुड़ी, पटाखा, पूजन सामग्री की दुकान लगायी जायेगी. एसडीओ ने नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय मैदान में साफ सफाई के साथ विद्युत लाइट की व्यवस्था की जाये. इसके अलावा दीपावली धनतेरस में बाजार में होने वाले भीड़ को लेकर भी अभी से व्यवस्थित करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया. वहीं, एसडीपीओ प्रसाद ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा. वहीं, पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बताया गया कि छठ महापर्व को लेकर सभी छठ घाट की व्यवस्था को लेकर निरीक्षण के साथ शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भी जायजा लिया जायेगा. ट्रैफिक में निर्धारित रुटलाइन को व्यवस्थित किया जायेगा, जिससे पर्व के दौरान लगने वाले खरीदारी के भीड़ को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जा सके. मौके पर सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, इंस्पेक्टर इंचार्ज नागेंद्र मंडल, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी, रेडक्राॅस के चेयरमैन डाॅ अरुण गुटगुटिया, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, नागरिक समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह, नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, कन्हैया लाल कन्नू, मनोहर कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : दीपावली व आस्था का महापर्व छठ को लेकर एसडीओ ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक एसडीओ ने छठ घाट का लिया जायजा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों पर होगी पुलिस बल की तैनाती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >