Deoghar News : जनता दरबार में एसडीओ ने सुनीं शिकायतें

एसडीओ रवि कुमार ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं और मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की त्वरित जांच कर सत्यापन करायें और तुरंत समाधान करें.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी के निर्देश पर एसडीओ रवि कुमार ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं और मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की त्वरित जांच कर सत्यापन करायें और तुरंत समाधान करें. जनता दरबार में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, बिजली बिल माफी, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा, भू-राजस्व, पेंशन व आवास से जुड़ी शिकायतें दर्ज करायी. अपर समाहर्ता ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में जमा करें. इस अवसर पर डीएसओ, सहायक नगर आयुक्त, एपीआरओ, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे. हाइलाइट्स भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, बिजली बिल माफी जैसे मामले आये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >