प्रसव कक्ष की साफ सफाई पर दें ध्यान : एसडीओ

सारवां सीएचसी की व्यवस्था पर एसडीओ ने जतायी नाराजगी

सारवां. एसडीओ देवघर रवि कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उनके द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉ बीके सिन्हा से चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति की पंजी मांगी. इस दौरान एसडीओ के द्वारा अटेंडेंस बनाकर अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति काटी गयी. साथ ही अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम उनके द्वारा प्रसव कक्ष के अलावा ओपीडी में साथ-सफाई की व्यवस्था को देखकर नाराजगी प्रकट की. वहीं, एसडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए सुधार करने को कहा. साथ ही ब्लॉक के विकास कार्यों का जायजा लिया. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, प्रधान सहायक निरंजन कुमार, बीडीएम प्रशांत कुमार, अमित कुमार, राजू, गोपी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारवां सीएचसी की व्यवस्था पर एसडीओ ने जतायी नाराजगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >