स्काउटिंग और क्यूबिंग गतिविधियों की गुणवत्ता को बढ़ाने का मिला प्रशिक्षण

मधुपुर3 युवा नेतृत्व और गतिविधि उत्कृष्टता के लिए कौशल संवर्धन कार्यशाला

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित रेलवे स्टेट ट्रेनिंग पार्क में ईस्टर्न रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन सोमवार को कब मास्टर, स्काउट मास्टर और रोबर स्काउट लीडर को लीडरशिप की जानकारी दी गयी. बेसिक ट्रेनिंग कोर्स व एडवांस कोर्स के तहत कार्यक्रम की शुरुआत बीपी व्यायाम, श्रमदान, निरीक्षण व फ्लैग सेरेमनी के साथ हुआ. जिसमें अलग-अलग लीडर्स ऑफ कोर्स के तहत सेक्शन-वाइज प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. इस अवसर पर लीडरशिप, स्काउटिंग स्किल्स और सामान्य ज्ञान पर कई जानकारी प्रशिक्षकों ने दी. दूसरे सत्र में एडवांस कब मास्टर्स टीम ने देवघर में एक ओवरनाइट पैक कैंप शुरू किया. जबकि रोबर स्काउट लीडर्स ने एक एडवेंचरस प्रतियोगिता किया. शिविर में आसनसोल, मालदा, हावड़ा, जमालपुर, सियालदह, कचरापाडा, लिलुवा व सेंट्रल आदि जगहों से कुल 85 मास्टर व लीडर भाग ले रहे हैं. मौके पर बतौर प्रशिक्षक मलय कृष्ण रॉय, कब मास्टर के लिए बेसिक कोर्स के लिए, जीवन कुमार रॉय, कब मास्टर के लिए, विश्वजीत देबनाथ, स्काउट मास्टर के लिए बेसिक कोर्स के लिए, आलोक चक्रवर्ती, रोबर स्काउट लीडर के लिए, संजीव कुमार बोस, रोबर स्काउट लीडर के लिए एडवांस कोर्स उपस्थित रहे. बताया जाता है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच लीडरशिप स्किल्स को मजबूत करना, प्रशिक्षण के तरीकों को बेहतर बनाना और स्काउटिंग और क्यूबिंग एक्टिविटीज की क्वालिटी को बढ़ाना है. — स्काउट एंड गाइड के शिविर में लीडरशीप की दी गयी जानकारी शिविर में आसनसोल, मालदा, हावड़ा, जमालपुर, सियालदह, कचरापाडा, लिलुवा से शामिल हुए प्रतिभागी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >