देवघर : सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अमन कुमार कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग स्थित नौलखा मंदिर के पास का रहने वाला बताया गया है. घटना शनिवार की सुबह की है.
पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
बताया जाता है कि अमन स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने के लिए बिलासी जा रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही अमन सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी अमन के परिजनों को दी.
सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अमन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सक ने घायल की जांच की, जिसके बाद उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.
अस्पताल के डॉक्टर ने घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दे दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
