नशे के दुष्प्रभावों से स्कूली बच्चों को कराया अवगत

देवीपुर के प्लस टू उच्च विद्यालय केंदुआ में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

देवीपुर. युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा समाज में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय केंदुआ, देवीपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. वहीं, विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक छात्र को इस दिशा में सकारात्मक योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा नहीं करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >