रेलवे अस्पताल में एडीएमओ ने किया योगदान

एससी-एसटी एसोसिएशन ने एडीएमओ का किया स्वागत

मधुपुर. शहर के स्टेशन रोड स्थित रेलवे उप स्वास्थ्य केंद्र में नये एडीएमओ डाॅ सनातन हाजरा ने पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर रेलवे के एससी-एसटी एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता व डाॅ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही उनके पद ग्रहण करने पर बधाई भी दी. इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि डाॅ हाजरा का पद ग्रहण करना मधुपुर रेलवे अस्पताल के लिए बेहतर कार्य करें. अस्पताल में मरीजों की सेवा में सुधार होगा. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस पासवान, शाखा सचिव उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक दास, दिलीप दास, सुकेश दास, छोटू बांसफोड, बी मांझी, फुलेंद्र कुमार, एके दास आदि मौजूद थे. ——– एससी-एसटी एसोसिएशन ने एडीएमओ का किया स्वागत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >