हाइवा चालक से 50 हजार व चांदी के चेन छिनतई का लगाया आरोप

सारवां के झिकटी गांव के मनीगढ़ी चौक पर हुई घटना

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटी गांव निवासी उमेश यादव ने मनीगढ़ी चौक पर रिवॉल्वर से मारकर 50 हजार रुपये नकद व चांदी का चेन छीनने का आरोप लगाया है. थाने में दिये आवेदन में पीड़ित ने जिक्र किया है कि वह हाईवा का ड्राइवर है. रविवार को गिट्टी लोड करने के लिए मलिक राजीव से 50 हजार नकद लेकर पास ही के गांव झिकटी जा रहा था. ऑटो रिक्शा से जब मनीगढ़ी चौक पर उतरा तो पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने घेर लिया. इसके बाद भोला हाजरा (इनरवाताड़), तुलसी हाजरा (जोगियाटीकुर), काशी यादव (झिकटी), घनश्याम यादव, नंदकिशोर हाजरा, मुकेश हाजरा समेत चार अन्य लोगों ने घेर लिया और रिवाॅल्वर तान दिया तथा लात घुसे से मारने लगे. इसी दौरान जेब से 50 हजार नकद के साथ चांदी का चेन खींच लिया. साथ ही जान से माने की धमकी देते हुए चले गए. वहीं, पीड़िता के बयान पर पुलिस ने कांड संख्या 115/25 दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >