नशे, नींद या तेज रफ्तार में गाड़ी नहीं चलाने का किया अनुरोध

चालक संघ की बैठक में कहा : बिना लाइसेंस व सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना और सजा का प्रावधान

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के बस स्टैंड में बुधवार को ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने की. बैठक में संघ की ओर से जोर-शोर से सदस्यता व जागरुकता अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. साथ संघ के द्वारा चालकों की समस्या से अवगत होते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया गया. इस दाैरान चालकों को नशा, नींद और तेज रफ्तार से और बिना लाइसेंस, बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी नहीं चलाने का अनुरोध किया गया. बढ़ती दुर्घटनाओं की ओर सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि नियम की अनदेखी कर वाहन नहीं चलाएं. वहीं, दर्जनों चालकों ने संघ की सदस्यता ली. मौके पर मीडिया प्रभारी गोपाल कुमार, सदस्य रंजीत यादव, कलू वर्मा, प्रखंड सलाहकार घनश्याम वर्मा, अनिल कापरी, मनोज कुमार रवानी, प्रमोद कुमार रवानी, विकास राउत, सरवन कुमार, बिट्टू सिंह, किशन कुमार वर्मा, दिलीप राउत, बबलू राउत, रोहित कुमार, गिरजानंद चौधरी, पीतांबर महतो, फिरोज आलम आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चालक संघ की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >