खैरखुटी गांव पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर, चोरी मामले की जांच

सारवां: चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की

सारवां. थाना क्षेत्र की रक्ति पंचायत अंतर्गत खैरखुटी गांव में हुई बड़ी चोरी की घटना की जांच को लेकर मंगलवार को पुलिस अंचल निरीक्षक केडी झा पीड़ित के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गृहस्वामी से घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की तथा घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही थाना प्रभारी और केस के आईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया. जानकारी के अनुसार खैरखुटी गांव निवासी राजेश कुमार यादव के घर में अज्ञात चोरों ने घर की कुंडी काटकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी, डीजे सेट एवं एमप्लीफायर की चोरी कर ली थी. मामले को लेकर पीड़ित की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले की जांच के सिलसिले में सारवां पुलिस इंस्पेक्टर केडी झा पुलिस बल के साथ पीड़ित के घर पहुंचे. उस समय घर में उनकी भगिनी के शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन एवं संबंधी उपस्थित थे. वहीं, गृहस्वामी ने पुलिस इंस्पेक्टर से अज्ञात चोरों की जल्द गिरफ्तारी, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की. इस पर पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >