सारवां : बाबा दुःखियानाथ मंदिर में बही भजनों की गंगा

पांचूडीह में गूंजा हरिनाम, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के मां काली कीर्तन मंडली, पांचूडीह गोलाबाजार सारवां द्वारा संचालित मास व्यापी हरिनाम कीर्तन गंगा का समापन मंगलवार को नगर भ्रमण के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान बाबा दुःखियानाथ महादेव मंदिर प्रांगण में मंडली के कलाकारों द्वारा भजनों की गंगा बहाई गयी, जहां देर तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे. इसके बाद पांचूडीह काली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कार्यक्रम संपन्न कराया गया. रात्रि में पूजन, जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. आयोजन के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरोहित मोहन झा, भूतभावन झा, पुजारी एकांत वर्मा, खोल वादक मदन गुप्ता, इंदर वर्मा, डफली वादक पंचम वर्मा, सोहनानंद झा, नरेश वर्मा बड़ा, नरेश वर्मा छोटा, अशोक वर्मा, गौतम दत्ता, दीनदयाल वर्मा, निरंजन वर्मा, धनंजय लाल, भूदेव वर्मा, दुःखी साह, पिंटू वर्मा, शम्भू दास, पंचू दास, रामदेव वर्मा, रुसन महतो, नेपाल महतो, दिलीप वर्मा, चुन्नू राउत, रंजीत चक्रवर्ती, कन्हैया वर्मा, पवन साह, नंदन लाल एवं सुधीर सिंह की महती भूमिका रही. हाइलार्ट्स : हरिनाम संकीर्तन के समापन पर निकली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह मास व्यापी हरिनाम कीर्तन का नगर भ्रमण के साथ हुआ भव्य समापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >