स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में नर्सों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ गांगाने

एम्स में अंतरराष्ट्रीय नर्स सप्ताह का हुआ आयोजन

देवीपुर. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एम्स की ओर से सात से 12 मई तक अंतरराष्ट्रीय नर्स सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर नर्सिंग संकाय सदस्यों, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों तथा छात्र नर्सों के लिए पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन एवं कविता लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 800 से अधिक नर्सों एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन गांगाने ने कहा कि संस्थान की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में नर्सिंग सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) हरमिंदर सिंह, डीन अकादमिक; प्रो. (डॉ) राजेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक; लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दास, डीडीए; तथा प्रो डॉ वसंथा कल्याणी, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एम्स देवघर की गरिमामयी उपस्थिति रही. प्राचार्य प्रो डॉ वसंथा कल्याणी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम आवर नर्स, आवर फ्यूचर प्रस्तुत करते हुए नर्सों के सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला. समारोह का प्रमुख आकर्षण कॉलेज ऑफ नर्सिंग की वार्षिक स्मारिका “द नर्स” के चौथे संस्करण का विमोचन रहा. कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को पुरस्कार, सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए. संपूर्ण आयोजन अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >