अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वय समिति पुनर्गठन के लिए हुई मंत्रणा

सारवां में गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज

सारवां. प्रखंड के बाबा दुखियानाथ महादेव मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार देवघर शक्तिपीठ द्वारा केदारनाथ वर्णवाल की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति के पुनर्गठन एवं गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें जिला समन्वयक वरुण कुमार, ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश ट्रस्टी एवं महिला जिला समन्वयक राधा भारती की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री महामंत्र के साथ हुई, जिसके बाद मनुज देवता बने, बने यह धरती स्वर्ग समान सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर गुरुदेव के युग निर्माण सत्संकल्प के सभी अट्ठारह सूत्रों का वाचन किया गया. बैठक में पूनम कुमारी, रेणु वर्णवाल, नीलम देवी, रीना देवी, उषा देवी, उषा सिंह, विनीता देवी, उत्तम कुमार वर्णवाल, जिया नाग, प्रिंसी कुमारी एवं साक्षी कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक रविवार, 19 अप्रैल को बाबा दुखिया मंदिर प्रांगण में संध्या चार बजे आयोजित की जायेगी तथा शाम पांच बजे से दीप यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. वहीं, अंत में वैदिक मंत्रोच्चार एवं शांति पाठ के साथ बैठक का समापन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >