सारवां. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां अंतर्गत एएएम सेंटर नकटी में शनिवार को मलेरिया एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए आइआरएस छिड़काव अभियान चलाया गया. इसकी जानकारी देते हुए अभियान संचालक सह मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे ने बताया कि अभियान के दौरान गांव के घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित मानकों के अनुसार छिड़काव किया गया. उन्होंने कहा कि इस छिड़काव से मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सकेगा तथा आमजन को वेक्टर जनित रोगों से सुरक्षित रखा जा सकेगा. इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता बनाये रखने, घरों के आसपास जल जमाव नहीं होने देने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता एवं रोकथाम गतिविधियों में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. छिड़काव अभियान को सफल बनाने में एसआई मनोज कुमार पांडेय, पिरामल फाउंडेशन से सागर साव, सहिया साथी मतिजन बीबी एवं परशुराम सिंह ने अहम भूमिका निभायी.
मलेरिया रोकथाम के लिए नकटी में चलाया गया आइआरएस छिड़काव अभियान
सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने चलाया अभियान
