सारवां. स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर सीएचसी सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिंहा की देखरेख में सारवां एवं सोनारायठाढ़ी के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों (सीएचओ) का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में देवघर के डॉ मनीष शेखर एवं राकेश कुमार ने उपस्थित सीएचओ को लॉगिंग एवं आईडी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. साथ ही एनक्वास एप्लाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया. मौके पर बीडीएम प्रशांत कुमार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सह नोडल पदाधिकारी संतोष प्रमाणिक, बीके पटेल, कुमार सुमन, प्रियंवदा आर्या, कुमुदिनी लकड़ा, दीप्ति तिर्की, रंजीत लकड़ा, हर्षिकेश सिंह, आदित्य भारती, आदित्य राज, अंशु कुमारी, सुहानी सहाय, अर्चना कुमारी एवं अभिलाषा चौधरी सहित सारवां और सोनारायठाढ़ी के अन्य कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मौजूद थे.
सारवां में सीएचओ को मिला प्रशिक्षण
सीएचसी सभागार में सीएचओ का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
