स्व गणना को लेकर कर्मियों को दी गयी जानकारी

स्व गणना को लेकर प्रखंड में विशेष बैठक, जन भागीदारी बढ़ाने पर जोर

सारवां. बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बीआरसी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ स्व गणना को लेकर शनिवार को एक बैठक की गयी, जिसमें 1 मई से 15 मई 2026 तक चलने वाली जन गणना से जुड़ी स्व गणना प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गयी. बीडीओ ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे आम जनता को स्व गणना के लिए प्रेरित करें और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं. उन्होंने बताया कि स्व गणना की प्रक्रिया कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा. इसके बाद राज्य, जिला और क्षेत्र का चयन कर डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा. इसके पश्चात घर एवं परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करने पर एक एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा. जन गणना कर्मियों के घर आने पर यह एसई आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी. अधिकारियों ने लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया ताकि अधिक से अधिक लोग स्व गणना में भाग ले सकें. इसी क्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र में बीइइओ द्वारा सारवां और सोनारायठाढ़ी प्रखंड के सीआरपी एवं बीआरपी के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक भी की गयी, जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर बीइइओ अमिताभ झा, बीएओ विजय कुमार देव, कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप राय, बीपीओ शशिकांत राय, मनोज मंडल, प्रदीप राय, जयकुमार, अमरेंद्र नाथ तिवारी, दिलीप राव, अनूप दुबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >