सारठ : अंबा में 1.36 करोड़ से होगा वृहद तालाब का जीर्णोद्धार

सारठ के किसानों को मिलेगी सिंचाई की बड़ी सौगात

सारठ बाजार. सारठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अंबा गांव में जल संसाधन विभाग, रांची द्वारा स्वीकृत वृहद तालाब जीर्णोद्धार योजना एवं समलापुर गांव में भूमि संरक्षण विभाग से स्वीकृत निजी तालाब जीर्णोद्धार योजना का शिलान्यास किया. अम्बा गांव में एक करोड़ 36 लाख 28 हजार रुपये की लागत से वृहद तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जबकि समलापुर गांव में 16 लाख रुपये की लागत से निजी तालाब का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. वहीं, विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, पेयजल, बिजली एवं किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पथरड्डा पंचायत के अम्बा में बनने वाले वृहद तालाब के जीर्णोद्धार से अम्बा, नचनियां, भूरा सहित अन्य गांवों के करीब 28 हेक्टेयर भूमि में खरीफ फसलों तथा 20 हेक्टेयर भूमि में रबी फसलों की सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विधायक ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही वर्षा जल के संग्रहण से आसपास के गांवों का जलस्तर भी बढ़ेगा, जिससे लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, मुखिया नंदकिशोर तुरी, रणधीर राय, समाजसेवी सुदेश साह, पूर्व मुखिया नरेश यादव, पंसस ललन महरा, इकरामुल अंसारी, शालिग्राम मंडल, नीलकंड यादव, विभाग के सहायक अभियंता नीतीश कुमार साह कनीय अभियंता मनीष कुमार राय, ग्रामीण सुभाष यादव, मनोहर यादव, रवि मंडल, गोपाल पंडित, संवेदक प्रकाश यादव, मनोज यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : विधायक ने दो तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास सारठ के किसानों को मिलेगी सिंचाई की बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >