सारठ बाजार. थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई रामबृक्ष सिंह ने अजय नदी के दुनवाडीह गांव के पास छापेमारी की, जहां अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया. हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए. जब्त किए गए ट्रैक्टर को थाना लाया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू संचालकों में हड़कंप मच गया है. थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अंचलाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी को दे दी है. उनके निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर किया जब्त
सारठ पुलिस ने रेत माफिया के खिलाफ की कार्रवाई
