सारठ: चितरा प्रखंड सृजन की फिर उठी मांग

सारठ विधायक चुन्ना सिंह ने विधानसभा में उठाया मामला

सारठ. विधायक उदय शंकर सिंह ने चितरा प्रखंड बनाने की मांग विधानसभा में उठायी है. बजट सत्र के दौरान विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि सारठ प्रखंड भौगोलिक दृष्टि से काफी बड़ा और जनसंख्या में अत्यधिक है. इसके कारण आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि संबंधी कार्य और अन्य प्रशासनिक कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने जोर देते हुए कहा कि लोगों की सुविधा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से चितरा को नया प्रखंड बनाना अति आवश्यक है. इसपर ग्रामीण विकास विभाग ने जानकारी दी कि सारठ प्रखंड में कुल 27 पंचायत और 390 राजस्व गांव हैं. विभागीय संकल्प अनुसार नया प्रखंड बनाने के मापदंड और प्रक्रिया निर्धारित की गयी है. विभाग ने देवघर डीसी को निर्देश दिया है कि चितरा प्रखंड के संबंध में विभागीय मापदंड के अनुसार रिपोर्ट उपलब्ध कराएं. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी. विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि 18 मार्च को जनहित को ध्यान में रखते हुए चितरा प्रखंड सृजन की मांग पर विधानसभा बजट सत्र में विभागीय रिपोर्ट के आलोक में अपनी बात रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >