संथाली गायन जात्रा की प्रस्तुति देकर मन मोहा

संथाली गायन जात्रा का हुआ आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह फुटबाल मैदान में चैलेंजर क्लब की ओर संथाली गायन जात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सब्बीर हसन, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य डुगु टुडू, मुखिया सुधीर मंडल ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जात्रा के माध्यम से नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर लोगों को सामाजिक सुधार को लेकर आवश्यक जानकारी दी जाती है. कहा कि संथाली गायन जातरा की शुरुआत वर्षों पूर्व हुआ था. मनोरंजन का साधन मानकर इसका समय समय पर आयोजन किया जाता है. इसके माध्यम से कलाकार लोगों के बीच मनोरंजन प्रस्तुत करते हैं. पश्चिम बंगाल के मालदा से आये काली सोरेन, श्याम हांसदा, लुखी सोरेन, मामोनी मुर्मू समेत अन्य कलाकारों ने रोमांचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. उक्त कार्यक्रम देर रात शुरू होने के बाद सुबह तक चलता रहा. इस दौरान कलाकारों ने नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मौके पर अशोक, रवींद्र, मोरीफ खान, शशि शरण, मो असफाक, जीवन टुडू, नेमूल प्रधान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >